इंदौर,। महात्मा ज्योति बा फुले माली समाज मध्यप्रदेश का 28वां निशुल्क युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार 4 जनवरी 2026 को लोहा मंडी स्थित माई मंगेशकर सभागृह पर आयोजित किया जा रहा है। समाज के संरक्षक रामचंद्र सैनी, प्रदेशाध्यक्ष नीतेश राजोरिया एवं संयोजक हुकुमचंद जादम ने बताया कि 4 जनवरी को देश की प्रथम महिला शिक्षक राष्ट्र माता सावित्री बाई फुले की जयंती भी मनाई जाएगी। इस अवसर पर देश एवं राज्य के विभिन्न शहरों एवं कस्बों से विवाह योग्य युवक-युवती प्रत्याशी भी आएँगे। कार्यक्रम में महात्मा ज्योति बा फुले पर बनी फिल्म एवं सावित्री बाई फुले के जीवन परिचय पर आधारित पुस्तिका का लोकार्पण भी होगा जिसमे विवाह योग्य युवक-युवतियों का निशुल्क प्रकाशन भी किया जाएगा। परिचय सम्मेलन के लिए माली सैनी समाज के विवाह योग्य युवक- युवतियों की प्रविष्ठियां आमंत्रित की गई हैं। यह समाज का 28वां निशुल्क परिचय सम्मेलन होगा जिसकी व्यापक तैयारियां जारी हैं।
