
सरयूपारीण ब्राह्मण समाज द्वारा परंपरागत परिचय सम्मेलन का आयोजन 4 जनवरी 2026 रविवार को हंसदास मठ में आयोजित किया जा रहा है।
सरयूपारीण ब्राह्मण समाज की रजनी पांडे,रेखा त्रिपाठी ने बताया कि समाज द्वारा विगत 15 वर्षों से परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
इस वर्ष भी आगामी 4 जनवरी रविवार को हँसदास मठ,बड़ा गणपति में आयोजित किया जा रहा है
जिसमें भोपाल रतलाम मंदसौर खंडवा खरगोन सहित प्रदेश भर के सरयूपारीण ब्राह्मण बंधु भाग लेगे।
अब तक करीब 1000 प्रविष्टि प्राप्त हो चुकी है जिसमें डॉक्टर इंजीनियर CA उद्योगपति साथ ही शासकीय सेवा वालो की भी प्रविष्ठियां आई है।
समाज की जागृति दुबे व रश्मि तिवारी. ने बताया कि बाहर से आने वाले समाजजन के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर रंगीन “चयनिका”का विमोचन भी किया जाएगा। प्रविष्टियां पूर्णता निशुल्क है समाज का सह भोज भी आयोजित होगा
समिति की पुष्पा दुबे ने बताया सम्मेलन में 10 हजार समाज जन के सम्मिलित होगे। परिसर में कुंडली मिलान के लिए पंडित जी व लेपटॉप की व्यवस्था रहेगी साथ ही युवक युवती के परिजनों के चर्चा हेतु अलग अलग कक्ष भी बनाएं गए हैं।
