इंदौर जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों/विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति एवं आवास सहायता योजनान्तर्गत एम.पी.टास पोर्टल पर आवेदन दर्ज किए जाने हेतु पोर्टल पर वर्ष 2023-24 के लिए 30 नवम्बर 2025 एवं वर्ष 2024-25 के लिए 31दिसम्बर 2025 तक लिंक खोल दी गई हैं। समस्त शासकीय/ अशासकीय महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में अध्ययनरत अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राऐं एम.पी.टास पोर्टल पर निर्धारित समय-सीमा में आवेदन दर्ज कर सकते हैं।
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विद्यार्थी कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-215, सहायक आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास विभाग में सम्पर्क कर सकते हैं।
