इंदौर। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त श्री दिलीप कुमार यादव ने देर रात्रि बीआरटीएस तोड़ने के चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अपर आयुक्त श्री अभय राजनगवंकर सहित अन्य अधिकारी एवं एजेंसी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान महापौर एवं आयुक्त ने कार्य की गति बढ़ाने, संसाधन बढ़ाने तथा रात्रि में बीम, कॉलम और रेलिंग हटाने के साथ दिन में स्टेशन हटाने के निर्देश दिए। कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने, बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्स बैनर और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए।
