अतिथियों ने किया अवलोकन, बालिकाओं को मोबाइल के दुरूपयोग और रील बनाने से बचने की दी सलाह


इंदौर, । गुमास्ता नगर स्थित श्री वैष्णव कन्या उ.मा विद्यालय के 34 वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ एसो. ऑफ़ इंडस्ट्रीज वुमन विंग सिद्धि की अध्यक्ष श्रीमती श्रेष्ठा गोयल के मुख्य आतिथ्य एवं विद्यालय की पूर्व छात्रा तथा वर्तमान में स्टेट जीएसटी विभाग की निरीक्षक सुश्री रुपाली व्यास के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वैष्णव ट्रस्ट समूह के अध्यक्ष एवं वैष्णव विद्यापीठ विवि के कुलाधिपति पुरुषोत्तम पसारी, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजकुमार भाटिया, उद्योगपति हरिसिंह माहेश्वरी एवं श्रीमती आशा माहेश्वरी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
विद्यालय की प्राचार्य सुश्री ममता शुक्ला ने विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियां बताई। कार्यक्रम में स्व. प्रह्लाददास पसारी की स्मृति में उनके पुत्र पुरुषोत्तम पसारी ने बेस्ट परफ़ॉर्मर के रूप में 12वीं की छात्रा शाइनी वर्मा को रजत पदक, सर्वश्रेष्ठ छात्रा के लिए दिव्या खतुरिया, कैलाशचंद आगार जनकल्याण फाउंडेशन की ओर से वैष्णव प्रतिभा के रूप में सुश्री देविका शिवहरे, द्वारकादास नागर एवं श्रीमती ललिता नागर की स्मृति में देवेन्द्र कुमार नागर एवं अनिरुद्ध नागर द्वारा सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका का पुरस्कार श्रीमती शैली शर्मा को प्रदान किया गया। वार्षिकोत्सव के इस प्रसंग पर संस्था के उपाध्यक्ष अशोक तोतला, मंत्री अमित पसारी, सहमंत्री शम्मी कपूर, कोषाध्यक्ष पुनीत सोनी आदि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
वार्षिकोत्सव में विद्यालय की छात्राओं ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जिनमें योगा, माँ दुर्गा का प्राकट्य, देश की सेनाओं के शौर्य पर आधारित नृत्य तथा नन्ही-मुन्नी बालिकाओं द्वारा बार्बी की बर्थडे पार्टी विथ हैप्पी फैमिली जैसी मनोरंजक और प्रेरक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी खूब सराही गई। विद्यालय की छात्राओं ने वार्षिकोत्सव के पहले दिन विभिन्न विषयों पर आधारित प्रदर्शनी भी संजोई, जिसका शुभारंभ राष्ट्रीय मातृभाषा उन्नयन संसथान के अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन “अविचल” के आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर क्लॉथ मार्केट, वैष्णव हा.से. स्कूल के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार नागर, वैष्णव अकादमी के अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा, वैष्णव विद्यापीठ विवि के मंत्री कमल नारायण भुराड़िया, वैष्णव सहायक ट्रस्ट के मंत्री देवेन्द्र कुमार मुछाल, वैष्णव शैक्षणिक एवं पारमार्थिक न्यास के मंत्री गिरधर गोपाल नागर, कोषाध्यक्ष ऋषि आगार, न्यास के वरिष्ठ लक्ष्मीचंद मुछाल एवं वैष्णव ट्रस्ट समूह के अन्य पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती लीना लक्कड़ एवं श्रीमती गरिमा मिश्रा के मार्गदर्शन में छात्राओं द्वारा किया गया। आभार माना संस्था के मंत्री अमित पसारी ने।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रेष्ठा गोयल ने छात्राओं से आग्रह किया कि वे अपने अंदर छुपी हुई अपार क्षमताओं को पहचाने और जीवन की चुनोतियों को अवसर की तरह स्वीकार करें। विशेष अतिथि सुश्री रुपाली व्यास ने छात्राओं को समय का सदुपयोग करने, मोबाइल के दुरूपयोग से बचने और रील बनाने में अपना समय गंवाने से बचने का प्रेरक सन्देश भी दिया। अतिथियों ने विद्यालय में आयोजित 31 वीं अंतरविद्यालयीन चित्रकला, संगीत एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरुस्कृत किया। इस स्पर्धाओं का आयोजन साहित्यकार एवं उच्च शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. पुरुषोत्तम दुबे की अध्यक्षता में किया गया था, जिनमें शहर के 18 विद्यालयों के 250 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को कैलाशचन्द्र आगार जनकल्याण फाउंडेशन की ओर से स्व. श्रीमती केसरबाई आगार और स्व. मोहनलाल आगार की स्मृति में पुरस्कृत किया गया।
