अन्य बोर्ड में जाने वाले छात्रों को मिलेगी राहत
सीबीएसई बोर्ड ने अन्य बोर्डो में माइग्रेट होने वाले छात्रों के लिए काउंटर साइन की अनिवार्यता खत्म कर दि है । इस फैसले से विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि अब उन्हें इस प्रक्रिया के लिए भोपाल भाग दौड़ नहीं करना पड़ेगी ।
बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची देखने के सुविधा भी उपलब्ध कराई हैं । यह कदम स्थानांतरण प्रक्रिया को सरल बनाने और छात्रों को सही जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है । आदेश के अनुसार सीबीएसई बोर्ड से आने वाले विद्यार्थियों को प्रवेशित संस्था मैं सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट पर मान्यता प्राप्त विधालय का अनुक्रमांक को इंगित करते हुए गृह्यता हेतु एक घोषणा पत्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। यह घोषणा पत्र मंडल द्वारा स्वीकार्य होगा।
