दूरस्थ ग्रामों में समस्याओं के निराकरण की दिशा में कलेक्टर श्री वर्मा की सार्थक पहल

इंदौर,
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा हाल ही में इंदौर जिले के दूरस्थ अंचल के ग्राम गाजिन्दा में किए गए भ्रमण और ग्रामीणों से हुए प्रत्यक्ष संवाद के सार्थक परिणाम तेजी से सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा बताई गई विभिन्न समस्याओं पर प्रशासन द्वारा तुरंत कार्यवाही की गई, जिसके चलते अनेक समस्याओं का प्रभावी निराकरण हो चुका है।
इन्हीं में से एक प्रमुख समस्या मुक्तिधाम के निर्माण की थी, जिसकी आवश्यकता ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के समक्ष रखी गई थी। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए स्थानीय जनपद पंचायत द्वारा मुक्ति धाम तक पहुंच मार्ग का निर्माण पूर्ण किया गया है तथा मुक्तिधाम में शेड का निर्माण भी कर दिया गया है। इस कार्य से ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की है और प्रशासनिक संवेदनशीलता और त्वरितता की सराहना की है।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए यह सार्थक पहल है।
