विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर अयोध्या में नए राम मंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री मोदी ने धर्मध्वजा फहराई। यह धर्म ध्वजा कलियुग में त्रेता का आभास कराएगी। जिस १६१ फीट के दंड पर यह ध्वजा फहराई गई है उसमें २१ किलो सोना लगा है। धर्मध्वजा फहराने के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, तमाम साधु-संत सहित २१ हजार अतिथि मौजूद थे। इस समारोह के लिए अमिताभ बच्चन, मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, अक्षय कुमार, सोनू निगम, सचिन तेंडुलकर, धोनी जैसे कई विशेष
लोगों को भी न्योता दिया गया।
