राऊ पुलिस के मुताबिक, ३३ वर्षीय पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब होने पर उनके पति ने पास में रहने वाले अमन पिता रघुवीर पाटीदार (२५) निवासी ग्राम अकोलिया, जिला धार को उनकी बेटी को डॉक्टर के पास दिखाने के लिए भेजा था। इसी दौरान, आरोपी अमन बार-बार पीड़िता के घर आने लगा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अमन ने उससे कहा कि वह उसे पसंद करता है और उससे शादी करना चाहता है। जब महिला ने मना किया, तो आरोपी ने उसे बदनाम करने की
धमकी दी। गत १ नवंबर की सुबह करीब ११:०० बजे, आरोपी अमन पीड़िता के घर के बाहर आया और उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर राऊ स्थित उमियाधाम स्कूल के पास एक किराये के कमरे में ले गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी शादी की नोटरी हो गई है और अब वह उसकी पत्नी है। इस झांसे में रखकर आरोपी ने महिला के साथ पाँच दिन तक लगातार शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने आरोपी से अपने बच्चों को बुलाने के लिए कहा, तो अमन ने शादी करने
से साफ इनकार कर दिया। उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी और उनके साथ थप्पड़ों और मुक्कों से मारपीट भी की।आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि तू तेरे बच्चों को तेरे पति के पास रहने दे, नहीं तो तुझे चैन से जीने नहीं दूँगा। राऊ पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी अमन पाटीदार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। राऊ थाना पुलिस ने एक विवाहित महिला की शिकायत पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है
