पुलिस उपायुक्त आनंद कलादगी ने बताया कि जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करने वाले आदतन अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में द्वारकापुरी पुलिस ने प्रिंस पिता जीतू उर्फ फतु राठौर को एक वर्ष की अवधि के लिए उज्जैन, देवास, ़खरगोन व धार से जिलाबदर किया गया था, जिसे जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करते हुए पकड़ा और उसके पास से एक देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस भी बरामद किया। पुलिस द्वारकापुरी ने जिलाबदर उल्लंघन एवं आर्म्स एक्टदोनों मामलों में
प्रकरण दर्ज किया। वहीं द्वारकापुर पुलिस ने आरोपी लक्कू उर्फ अमिलेष पिता सुनील कदार उम्र १९ वर्ष निवासी ऋषि पैलेस कालोनी इन्दौर से एक देशी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस के साथ बंदी बनाया। इस कार्य में थाना प्रभारी मनीष मिश्रा एवं मुकेश कारिवा, नीलेश बघेल, अरुण जाट, कृष्णवंत शर्मा, अनुराग सिंह, गौरव परमार की भूमिका प्रमुख रही। इस तरह एक ही थाना क्षेत्र में दो बदमाशों को हथियार के साथ पुलिस ने बंदी बनाकर कार्रवाई की।
