
इंदौर,
युवा संगम कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रोजगार अधिकारियों को ग्लोबल स्किल पार्क भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम “कौशलम समारोह” में सम्मानित किया गया। समारोह में इंदौर के उप संचालक रोजगार श्री पी. एस. मंडलोई एवं जिला रोजगार अधिकारियों में गुना के श्री बी. एस. मीना, खरगौन की सुश्री प्रीतिवाला सस्ते, श्योपुर के प्रभारी रोज़गार अधिकारी श्री आशीष जैन एवं दमोह के रोजगार अधिकारी को कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री श्री गौतम टेटवाल और रोजगार आयुक्त श्री गिरीश शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान विभाग से उप संचालक रोजगार सी. के. बघेल, सहायक संचालक श्री अभय दुबे, श्री सर्वेश मिश्रा, श्री राकेश श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
