इंदौर। सांवेर पुलिस ने पानोड़ चौराहा क्षेत्र से एक बदमाश को बिना लाइसेंस तेज धारदार छुरा साथ रखने पर पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सांवेर थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार शाम पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पानोड़ चौराहा पर एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता दिखाई दिया।रोककर तलाशी लेने पर उसके पास लोहे का तेज धारदार छुरा मिला, जिसके लिए वह कोई अनुमति या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका. पुलिस ने युवक की पहचान ग्राम पानोड़ निवासी विकास राठौर के रूप में की। अवैध हथियार रखने के आरोप में उसे मौके से ही हिरासत में लिया।थाना सांवेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस यह भी जांच रही है कि आरोपी छुरा लेकर किस उद्देश्य से घूम रहा था और उससे जुड़े अन्य तथ्य क्या हैं।
