इंदौर । रावजी बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अनाज मंडी परिसर से अवैध जुआ खेलते चार लोगों को पकड़ लिया। मौके से नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए. पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। रावजी बाजार थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार रात करीब सवा सात बजे पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि अनाज मंडी क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।प्रधान आरक्षक देवेंद्र बाविस्कर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नितिन पटेल निवासी जोशी कॉलोनी, बलराम यादव निवासी पवनपुरी, रामू मीणा निवासी शिव पार्वती नगर और प्रदीप सिलावट निवासी कलाली मोहल्ला को मौके पर जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक हजार रुपए नकद और ताश के पत्ते जब्त किए। पूछताछ में इस बात की पुष्टि हुई कि आरोपी लंबे समय से यहां पर जुआ खेल रहे थे।
