23 नवंबर को भोपाल के अंबेडकर मैदान में अजाक्स का प्रांतीय अधिवेशन में सीनियर IAS अधिकारी संतोष वर्मा अजाक्स प्रांताध्यक्ष ने कहा था की , “एक परिवार में एक व्यक्ति को आरक्षण तब तक देना चाहिए, जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं देता या उससे संबंध नहीं बनता।
ब्राह्मणों की बेटियों को लेकर विवादित बयान देने वाले अजाक्स के प्रांताध्यक्ष और आईएएस अधिकारी संतोष कुमार वर्मा को राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार देर रात जारी नोटिस जारी कर जबाब माँगा है कि वर्मा द्वारा अखिल भारतीय सेवाएं आचरण नियम 1967 के नियमों का उल्लंघन किया गया है। इसके आधार पर वर्मा ने खुद को अखिल भारतीय सेवाएं अनुशासन तथा अपील नियम 1969 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही का भागीदार बना लिया है।वर्मा बताएं कि ऐसे कृत्य पर उनके विरुद्ध अखिल भारतीय सेवाएं अनुशासन तथा अपील नियम 1969 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए ।

उपरोक्त नोटिस को सर्व ब्राह्मण समाज के पंडित विकास अवस्थी ने सनातन समाज की जीत बताया है आपने कहा की ब्राह्मण समाज के साथ सामाजिक समरसता का उदारहरण प्रस्तुत करते हुए सनातन समाज का सोशल मीडिया पर विरोध सनातन समाज की जागरूकता का प्रतीक है ।
