सराफा चौपाटी पर आज रात नगर निगम की टीम कार्यवाही करने पहुंची तो व्यापारियों ने जमकर विरोध किया जिन दुकानों के नाम दर्ज हैं, उन्हें रहने दिया जा रहा है, बाकी दुकानदारों को बाहर निकलने के लिए कहा जा रहा है।बुधवार को भी निगम की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा हुआ था। गुरुवार को नगर निगम की टीम यहां फिर कार्यवाही करने पहुंची औरजिनकी दुकानें नहीं लगने दी जा रही हैं, वे विरोध कर रहे हैं। वे दूसरे दुकानदारों की गाड़ियां भी नहीं जाने दे रहे हैं।लोग बोले- जेल भेज दो, हम अपना हक मांगते हैं। वे ‘जय जय सियाराम’ के नारे लगा रहे हैं।
डीसीपी आनंद कलादगी एसपी हेमंत चौहान सराफा थाना प्रभारी और अप्रयुक्त मौके पर पंहुच गए है एसीपी ने लोगों को समझाया कि पांच लोगों को अधिकारियों से मिलने के लिए बुलाया गया है।

महापौर ने स्पष्ट किया कि सराफा चौपाटी में परंपरागत चिह्नित दुकानों के अलावा अन्य स्थानों से आकर लगने वाली अनधिकृत दुकानों को सख्ती से हटाया जाएगा। वैकल्पिक स्थान पर शिफ्टिंग के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।यह निर्णय सराफा चौपाटी की परंपरा को सुरक्षित रखने और लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।
