रायसेन रेप केस में पुलिस ने 30 हजार के इनामी आरोपी सलमान को भोपाल के गांधीनगर स्थित चाय की दुकान से गिरफ्तार किया. वह जंगल के रास्ते भागकर पहुंचा था. गिरफ्तारी की सूचना पर संगठन कार्यकर्ता थाने पहुंचे, पर आरोपी पहले ही गोहरगंज पुलिस को सौंपा गया. रायसेन रेप केस मामले में आरोपी सलमान का पुलिस के साथ शॉर्ट एनकाउंटर हुआ है. इससे पहले खबर आई थी कि मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. रायसेन जिले की पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी सलमान को भोपाल के गांधीनगर के वार्ड नं. 11 स्थित एक चाय की दुकान से गिरफ्तार किया गया था. आरोपी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था. जैसे ही सलमान चाय पीने दुकान पर पहुंचा, पुलिस ने तुरंत उसे दबोच लिया. गोहरगंज पुलिस उसे रायसेन ले जा रही थी. इस दौरान गाड़ी पंचर हुई और उसने भागने की कोशिश की. इसके बाद उसका एनकाउंटर हो गया. आरोपी के पैर में गोली लगी है. इधर रायसेन एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया की आरोपी सलमान का इलाज जारी हालात बताई जा रही स्थिर पैर पर लगी गोली पुलिस की राइफल से आरोपी ने पुलिस पर हमला किया जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया फिलहाल आरोपी की स्थिति सामान्य उसका हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी है एसपी ने कहा लेट नाइट आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया गांधी नगर से सटीक सूचना पर टीम ने पकड़ा भोजपुर के पास पुलिस वाहन पंचर होने पर आरोपी ने चकमा देने की कोशिश की आरोपी ने सब इंस्पेक्टर की पिस्टल छीन ली आरोपी ने पिस्टल से पुलिस पर फायर किया
