मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था जिसने तोड़ा उसका हश्र यही होगा …सीएम
मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सीएम डॉक्टर मोहन यादव का बयान सामने आया है जिस तरह रायसेन मामले पर आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है उसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में जब से उन्होंने सीएम के पद कीशपथ ली है तभी से कानून व्यवस्था के तहत काम करने या व्यवस्था बनाए रखना के लिए सभी नागरिकों को अधिकार है लेकिन इस कानून व्यवस्था को यदि किसी ने तोड़ा या कोई आपराधिक गतिविधि में रहा तो उसका हश्र यही होगा। जिस तरह से रायसेन के मामले में आरोपी का साथ एनकाउंटर पुलिस ने किया है । डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है । सीएम लोकरंग कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल के रविंद्र भवन गए जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान यह बात कही।
