इंदौर.
बाणेश्वरकुंड पर 30 नवंबर को यादव समाज का महाकुंभ आयोजित होगा। शुक्रवार को आयोजन स्थल पर यादव समाज के लोगों ने कर सेवा की ओर मालवा कचरा हटवाया। स्वच्छ इंदौर के लिए समाज जनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में समाज से जुड़े कई मुद्दों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। सम्मेलन आयोजक के.के. यादव और संयोजक पार्षद शिवम यादव ने बताया बैठक में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। इसके साथ ही सम्मेलन के लिए सीएम मोहन यादव को भी आमंत्रित किया गया है। सीएम डॉ. यादव के भाई नारायण यादव से भी समाजजन मिले और उन्हें कार्यक्रम का आमंत्रण दिया गया। उन्होंने सम्मेलन में आने के लिए सहमति भी दी। इस मौके पर संदीप यादव, प्रवेश यादव, बाबूलाल यादव, कृष्णा यादव, निर्भय यादव, शंभूनाथ यादव आदि मौजूद थे। सम्मेलन में इंदौर के साथ ही महू, धार, रतलाम, उज्जैन सहित प्रदेश के अन्य शहरों से समाजजन शामिल होंगे। उन्होंने कहा समाज के विभिन्न मुद्दों के साथ ही ग्रुप का 85 वार्डों में गठन किया जाएगा। इसमें अध्यक्ष, कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाएंगे। इंदौर के साथ ही प्रदेश में भी संस्था द्वारा अभियान चलाकर समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा हर साल समाज का सामूहिक विवाह नि:शुल्क आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को हुई कारसेवा के दौरान पूर्व पार्षद के के यादव, परवेज यादव, दिनेश यादव, प्रहलाद यादव, बाबूलाल यादव, सचिन यादव, भोला यादव, मुकेश यादव, शिवम यादव,शंभू यादव, मुकेश ठाकुर, राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।