नरसिहंपुर

मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग और पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष, डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने नरसिंहपुर जिले के ग्राम बोहानी में शहीद हॉक फोर्स इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को श्रद्धांजलि दी। नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए आशीष शर्मा की शहादत पर डॉ. कुसमरिया ने कहा कि इंस्पेक्टर आशीष शर्मा ने नक्सल विरोधी अभियान में अदम्य साहस दिखाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। प्रदेश को उनकी शहादत पर गर्व है। शहीद आशीष शर्मा के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए डॉ. कुसमरिया ने कहा, आपके बेटे की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। प्रदेश और देश उनकी बहादुरी को हमेशा याद रखेगा।
