
शासकीय सांदीपनि अहिल्याश्रम कन्या उमावि क्रमांक- 2 के प्राचार्य दीपक हलवे को 42 वर्ष से अधिक शासकीय सेवा के उपरांत सेवानिवृत्ति पर विद्यालय की छात्राओं ने भावभीनि बिदाई दी।
छात्रसंघ की अध्यक्ष दीपशिखा त्रिलोकसिंह रघुवंशी, हिना राकेश पंवार, प्रगति जयकुमार बर्डे,नेहा गुप्ता, सृष्टि रघुवंशी,मुस्कान वर्मा,शिक्षा प्रजापत,कनक राजपूत,उन्नति चौरसिया, कशिश साहू एवं नंदिनी राय ने श्री हलवे के कार्यकाल को अविस्मरणीय बताया।
जनशिक्षा केंद्र बाणगंगा के साथी स्टाफ़ द्वारा इस अवसर पर प्राचार्य दीपक हलवे को सम्मानित किया गया उनके मार्गदर्शन एवं कार्यकाल की सराहना करते हुए जनशिक्षक लक्ष्मण मौर्य ने कहा कि यह सदैव हमे प्रेरित करता रहेगा ।

