ई -रिक्शा में बेटरी फटने से जोरदार ब्लासट हुआ जिससे ई -रिक्शा में आग लग गई घटना मे दो महिलाएं सहित चालक भी झुलस गया गया।। उनकी हालत गंभीर है। इलाज के दौरान एक महिला की रविवार सुबह मौत हो गई।हादसा विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित स्कीम-54 का है। निरंजनपुर निवासी 50 वर्षीय पवित्रा पति विजय चौहान 85 वर्षीय मां राजकुवंर बाई सोलंकी की आंखों का उपचार करवाने आई थी। मां बेटी अरुण गुप्ता के ई-रिक्शा से निरंजनपुर से विजयनगर पहुंची थी कि धमाके के साथ बैटरी फट गई।

बैटरी के एसिड उछलने से ई-रिक्शा की सीट व रेगजिन में आग लग गई। इस घटना से अफरा तफरी मच गई। रामकुंवर बाई और उनकी बेटी पवित्रा 90 प्रतिशत झुलस गई। दोनों को गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान पवित्रा की मौत हो गई। टीआई सीके पटेल के अनुसार चालक अरुण गुप्ता निवासी देवास नाका भी जल गया है। उसने बताया ई-रिक्शा में अतिरिक्त बैटरी लगवा ली थी। पुलिस ने ई-रिक्शा जब्त कर लिया है।
