सराफा चाट-चौपाटी को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। चौपाटी से हटाए गए दुकानदार शनिवार को फिर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और राजस्व समिति प्रभारी निरंजनसिंह चौहान से मिलने पहुंचे। इन दुकानदारों का आरोप है कि वे सालों से सराफा चौपाटी में दुकान लगा रहे थे, लेकिन उन्हें अनुमति देने के बजाय तीन-चार साल से दुकान लगाने वालों का नाम सूची में शामिल कर लिया गया है। महापौर ने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि कोई सालों से दुकान लगाने वाला दुकानदार सूची से बाहर हो गया है तो वह आवेदन दे। ऐसे दुकानदारों को सूची में शामिल करने पर विचार किया जाएगा ।
