घोषणा पत्र अपलोड नहीं करने पर 1000/- लगेगी पैनल्टी
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिए मंडल ने अक्टूबर में डमी प्रवेश पत्र जारी कर दिए थे l सुधार और संशोधन के लिए 30 नवंबर तक समय निर्धारित किया गया है । इसके पश्चात किसी भी तरह के संशोधन संभव नहीं होंगे । मंडल ने इस वर्ष से समूह परिवर्तन भी बंद कर दिया है 11 वी जिस समुह से उत्तीर्ण की है 12 वी में भी वही समूह रहेगा ।

डमी प्रवेश पत्र में संशोधन उपरांत विधालय प्राचार्य को मंडल के पोर्टल पर घोषणा पत्र अपलोड करना होगा की विधालय के रिकॉर्ड से सभी परीक्षार्थीयो के आवेदन का मिलान कर लिया गया है इसके बाद किसी भी त्रुटि के विधालय उत्तरदाई होगा जिसकी भी अंतिम तिथि 30 नवंबर है घोषणा पत्र समय सीमा में जमा नहीं किए जाने पर मंडल द्वारा 1000/- पैनल्टी लगाई जाती है ।
