इंदौर। पलासिया थाना इलाके के पत्रकार चौराहा रोड पर लूट की घटना सामने आई है। जहां एक महिला फरियादी से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पलासिया पुलिस के मुताबिक, फरियादी सीतादया राठौर निवासी विनोबा नगर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि जब वह पत्रकार चौराहा रोड से गुज़र रही थीं, तभी पीछे से तेज़ी से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़िता के संभलने से पहले ही दोनों बदमाश फ़रार होने में कामयाब रहे।
