इंदौर। क्षिप्रा इलाके में किन्नरों के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। क्षिप्रा ब्रिज के नीचे नाश्ते की दुकान के पास हुई इस घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता करिश्मा कुशवाह ने क्षिप्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी साथी अंजली कंवर और जुलेखा कंवर के साथ थीं, तभी उन्हें आरोपी पक्ष ने रोक लिया।करिश्मा के अनुसार, आरोपी पक्ष में सोनम किन्नर, छोटी काजल उर्फ तगारी, सनम भास्कर और पीपी ठाकुर उर्फ विशाल शामिल थे। इन सभी ने पुराने विवाद को लेकर करिश्मा, अंजली और जुलेखा को रोककर उनके साथ गाली-गलौज की।आरोप है कि चारों आरोपियों ने मिलकर पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।
