इंदौर पुलिस कमिश्नर ने 3 शातिर बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। इन बदमाशों को थाना हाजरी देने और अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त न रहने के लिए पाबंद किया गया है।
बदमाशों के नाम:
1. सोहेल पिता आरिफ खान उम्र 20 वर्ष निवासी 32 कबूतरखाना थाना पंढरीनाथ इंदौर
2. गोलु उर्फ मौसम पिता बिहारी ठाकुर उम्र 32 साल निवासी 102 नयापुरा थाना ए1 इंदौर
3. अमित पिता रामलाल कुशवाह उम्र 39 वर्ष निवासी 671/19 मेघदूत नगर थाना एरोड्रम इंदौर
बदमाशों के विरुद्ध अपराध:
– इन बदमाशों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के कई अपराध शहर के थानों में पंजीबद्ध हैं।
– ये बदमाश आदतन अपराधी हैं और इनके द्वारा क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था।
प्रतिबंधात्मक शर्तें:
– निर्धारित समय अवधि पर संबंधित थाने देना होगी हाजिरी।
– अवैधानिक गतिविधियों में नहीं रहेंगे संलिप्त।
– शहर में लोकशांति को भंग करने का नहीं करेंगे कोई कार्य।
