
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के निर्देशानुसार “आपकी पूंजी आपका अधिकार” अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज विदिशा जिले में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के संयोजकत्त्व में, जिला प्रशासन के मार्गदर्शन तथा माननीय अतिरिक्त कलेक्टर (ADM) की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, जिले के विभिन्न बैंकों में कुल लगभग 47 करोड़ रुपये निष्क्रिय (Inactive) तथा DEAF खातों में पड़े हुए हैं।लीड बैंक अधिकारी श्री भगवान सिंह वघेल द्वारा इस संबंध में विस्तृत प्रस्तुति (PPT) दी गई, जिसमें— DEAF खातों में राशि: 4.79 करोड़ रुपये, संस्थागत खातों में राशि: लगभग 4.97 करोड़ रुपयेनिजी खातों में राशि: 37.57 करोड़ रुपये
इसके अंतर्गत—कुल शासकीय खाते: 4,263, कुल खातों की संख्या: 6,020, कुल निजी खाते: 1,32,056
उपर्युक्त सभी खातों में लंबे समय से अप्रयुक्त राशि पड़ी हुई पाई गई।
खाते सक्रिय करने के निर्देश
ADM महोदय ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे संबंधित बैंक शाखाओं से समन्वय स्थापित कर निष्क्रिय खातों को सक्रिय (Activate) कराने की प्रक्रिया तेज करें।साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि— बैंक विभागवार उच्च मूल्य के खातों की सूची तैयार करें। इसे लीड बैंक अधिकारी के माध्यम से संबंधित विभागों और पंचायतों के साथ साझा करें। सचिव एवं GRS की सहायता से खाता धारकों को ढूंढकर खातों के सक्रियण में तेजी लाई जाए।
प्रमुख बैंकों के शीर्ष निष्क्रिय खातों की समीक्षा
बैठक में SBI, यूनियन बैंक, सेंट्रल बैंक और एम.पी. ग्रामीण बैंक के शीर्ष राशि वाले 50 शासकीय, संस्थागत एवं खुदरा (Retail) खातों की समीक्षा की गई।इसमें लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत, राजस्व, सिंचाई, शिक्षा एवं रेशम विभाग जैसे प्रमुख विभागों के DEAF खातों का विवरण साझा किया गया।जिला पंचायत के 10 और कुरवाई विकासखंड के 4, कुल 50 खातों में लगभग 3.50 करोड़ रुपये की राशि निर्गत (Settlement) की गई।
“आपकी पूंजी आपका अधिकार” पत्रिका का विमोचन
इस अवसर पर RBI द्वारा तैयार “आपकी पूंजी आपका अधिकार” पत्रिका का विधिवत विमोचन भी किया गया।
नागरिकों से महत्वपूर्ण अपील
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि— यदि आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य का बैंक खाता लंबे समय से बंद/निष्क्रिय है, या खाते में पड़ी राशि पर बहुत समय से कोई लेनदेन नहीं हुआ है,तो तत्काल अपनी बैंक शाखा या संबंधित बीमा कंपनी से संपर्क करें।आवश्यक KYC दस्तावेज़ जमा कर खाते को पुनः सक्रिय कर अपनी जमा राशि आसानी से प्राप्त की जा सकती है। अंत मेंअग्रणी बैंक प्रबंधक ने आश्वस्त किया कि जिले के सभी बैंक मिलकर शीघ्र ही अधिक से अधिक निष्क्रिय खातों को सक्रिय करेंगे और नागरिकों की पूंजी उन्हें वापस दिलाने का कार्य प्राथमिकता से करेंगे।
