पायरो के धमाके से अफ़रा तफ़री कोई जन हानि नहीं
खजराना क्षेत्र के पटेल मार्केट में आज शाम एक गोदाम में आग लग गई। आग की सूचना के बाद यहां फायर की टीम ने आग पर काबू किया । आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आ पाया है। सूचना के बाद थाना प्रभारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा ने घटना को लेकर जांच के आदेश दिए हैं।
फायर बिग्रेड के मुताबिक घटना शिफा अस्पताल के पीछे पटेल मार्केट की है। यहां पर तेल के साथ अन्य सामान के गोदाम बने हुए हैं। टीआई मनेाज सेंधव ने बताया कि पायरो के गोदाम में आग लगी थी। अब काबू पा लिया गया है। पायरो फूटते हैं। इसलिए अदंर से आतिशबाजी जैसी आवाजें आ रही है। इसके कारण अफरातफरी मची हुई थी। आग में किसी तरह की जनहानि नही हुई है।
