शुभम नगर एयरपोर्ट क्षेत्र में रहने वाली एक महिला कांस्टेबल प्रिया यादव ने अपने घर में फाँसी लगा ली । वह डीआरपी लाइन में पदस्थ थी। बुधवार देर रात जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया।
सूचना के बाद अफसर मौके पर पहुंचे। एयरपोर्ट थाने के पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रिया यादव डीआरपी लाइन में अपनी सेवा दे रही थीं। बताया जाता है कि पति की मौत के बाद उन्हें अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। पति की मृत्यु के बाद से ही वह तनाव में थीं।
