संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में दुकानों के संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न

इंदौर,
संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में शुक्रवार को गोपाल मंदिर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स इंदौर की दुकानों के संचालन को लेकर संभागायुक्त कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में माफी अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर सुश्री कल्याणी पाण्डे, उपायुक्त श्रीमती शैली कनास एवं उपायुक्त राजस्व श्रीमती सपना लोवंशी शामिल हुए। बैठक में संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गोपाल मंदिर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की समस्त आवंटित दुकानों की किराया वसूली को डिजिटल माध्यम से किया जाए। दुकानों के लीज एग्रीमेंट के सम्पादित करने के लिए शिविर आयोजित किए जाए। साथ ही समस्त आयुक्त मंदिरों की आधारभूत एवं बजट जानकारी संबंधी एकत्रित की जाए।
