
इंदौर,
संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने शुक्रवार को तम्बाकू नियंत्रण प्रशिक्षण मार्गदर्शिका के 7वें संस्करण का विमोचन किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश वॉलन्ट्री हेल्थ एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक श्री मुकेश कुमार सिन्हा, कैंसर सर्जन एवं ऑन्कोलॉजिष्ट डॉ. एस.एस. नय्यर एवं श्री आनंद वर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने श्री सिन्हा के द्वारा मध्यप्रदेश वॉलन्ट्री हेल्थ एसोसिएशन के बारे में जानकारी प्राप्त की।
तम्बाकू नियंत्रण प्रशिक्षण मार्गदर्शिका के 7वें संस्करण में उल्लेख किया गया है कि देश में हर साल तम्बाकू सेवन से होने वाली बीमारियों के कारण प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 13 से 14 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है। वैश्विक तम्बाकू संर्वेक्षण 2016-17 के अनुसार मध्यप्रदेश में 34.2 प्रतिशत वयस्क किसी न किसी रूप में तम्बाकू का सेवन करते है। ग्लोबल यूथ टौबेको सर्व 2019 के अनुसार भारत में 13 से 15 वर्ष के 8.5 प्रतिशत और मध्यप्रदेश में 3.9 प्रतिशत छात्र किसी न किसी रुप में तम्बाकू सेवन करते है। उक्त मार्गदर्शिका का प्रकाशन मध्यप्रदेश वॉलन्ट्री हेल्थ एसोसिएशन द्वारा किया गया।
