जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने किया सांवेर क्षेत्र का सघन भ्रमण

इंदौर
जल संसाधन मंत्री एवं सांवेर विधायक श्री तुलसीराम सिलावट ने आज सांवेर विधानसभा क्षेत्र का सघन भ्रमण किया। इस दौरान वे हाल ही में विभिन्न दुर्घटनाओं में असमय मृत हुए बच्चों के परिजनों से मिले। मंत्री श्री सिलावट ने परिजनों को ढांढस बंधाया, दिवंगत बच्चों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मांगलिया में वे वाहन दुर्घटना में मृत बालिका भाग्यश्री गोस्वामी के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की।
इसी प्रकार चाइना मांझे (धागे) से हुई दुर्घटना में मृत बालक गुलशन जाटव के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की तथा परिवार को एकमुश्त 6 माह का राशन उपलब्ध कराने की बात कही। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि संकट की इस घड़ी में शासन-प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
