पिछले रविवार को चाइना डोर से तेजाजी नगर इलाके में गुलशन पुत्र रामकिशन की मौत हो गई थी। वह अपने भाई ओर दो दोस्तो के साथ रालामंडल घूमने गया था। इस दौरान वह बाइक से अपने घर जा रहा था , तभी हादसे का शिकार हो गया था ।
इस रविवार फिर दो हादसे चाइना डोर से हो गए हाथीपाला क्षेत्र में बाइक से जा रहे एक युवक का गला चाइना डोर से कट गया। वहीं दूसरे व्यक्ति के साथ खजराना में घटना हुई। जिसमें पैर के अंगूठे में चाइना की डोर उलझने से चोट लगी है। दोनों का एमवाय में उपचार चल रहा है।
हाथीपाला इलाके में रविवार शाम करीब 7 बजे रेहान(30) पुत्र मकबूल खान निवासी साउथ तोड़ा अपनी बाइक से घर जा रहे थे। अचानक चाइना की डोर उनके ऊपर आई। वह आगे की तरफ निकले। जिससे उनके गले में चोट लग गई। उन्होंने अपना बचाव किया। इस दौरान ज्यादा खून बहने से लोगों ने मदद कर उन्हें एमवायएच भेजा।
वंही रविवार शाम रोबोट चौराहे पर जीवन(27)पुत्र शिव निवासी सतवास के पैर में चाइना डोर आकर उलझी जिससे उनके पैर का अंगूठा कट गया। उन्हें ज्यादा चोट लगने के चलते खून निकलने लगा। जीवन इस दौरान पैदल थे। वहां से जा रहे राहगीर उन्हें ज्यादा खून बहने के चलते रेवा अस्पताल ले गए। यहां से उन्हें एमवाय भेजा गया है। उनका आकस्मिक यूनिट में उपचार चल रहा है।
