
इंदौर । विमानतल मार्ग स्थित श्री श्री विद्याधाम मार्ग पर वेदपाठ का विद्यार्जन कर रहे बटुकों, संतों एवं मंदिर के सेवकों सहित 251 बन्धुओं को बाबाश्री अग्रशक्ति क्लब एवं मित्र मंडल की ओर से समाजसेवी जगदीश गोयल एवं द्वारकादास गोयल के आतिथ्य में कम्बल भेंट कर दक्षिणा भी प्रदान की गई। इस अवसर पर मुकुल गोयल एवं सौरभ गोयल ने आश्रम पर भोजन बनाने वाले रसोइयों, गौसेवकों एवं अन्य कर्मचारियों का भी सम्मान किया। कार्यक्रम में मुक्ति गोयल अग्रवाल, अरुण गोयल, अजय मित्तल, सोनू अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, शिवनारायण अग्रवाल, शेखर गोयल सहित अनेक समर्पित सेवाभावी बंधु उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत हेमंत गोयल, विनोद अग्रवाल, मनीष गोयल, सौरभ अग्रवाल, अजय शाह, राजेंद्र गुप्ता, पंकज अग्रवाल एवं अमित अग्रवाल ने किया। सभी सेवाभावी बंधुओं ने विद्याधाम मंदिर पहुंचकर माँ पराम्बा एवं अन्य धर्मस्थलों की पूजा अर्चना कर शीतकाल के दौरान जरूरतमंद बंधुओं की सेवा करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
