चंदन नगर थाना क्षेत्र के सिरपुर में एक बारात के दौरान नाचने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बारात में नाचते समय टल्ला लगने की बात पर विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने तीन युवकों के साथ मारपीट की और एक पर चाकू से वार
कर दिया। पुलिस के मुताबिक, विवाद और मारपीट की यह घटना गत रात खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास सिरपुर में हुई। पुलिस ने फरियादी योगेश पिता बंटी सोनगरा निवासी रंगवासा, मूल निवासी उज्जैन की रिपोर्ट पर आरोपी अजय भाभर, अरुण परमार, विजू उर्फ अमन और विकास सभी निवासी रंगवासा के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी योगेश ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त ऋतिक की बारात में शामिल होने सिरपुर आए थे। जब वे बारात में नाच रहे थे, तो ज्यादा भीड़ होने के कारण बारात में आए आरोपी अरुण परमार को टल्ला लग गया।
