बालाघाट

पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बालाघाट में 6 दिसंबर 2025 को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह श्री पंकज कुमार, असिस्टेंट कमांडर 123 बटालियन सीआरपीएफ बालाघाट के विशिष्ठ आतिथ्य में एवं श्रीमती फिरोजा खान मानवाधिकार कार्यकर्त्ता एवं विद्यालय समिति की सदस्य की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आरम्भ अतिथियों एवं प्राचार्य द्वारा ज्ञानदायिनी माँ सरस्वती देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने एवं विद्यार्थियों द्वारा सुमधुर स्वर में गुंजित सरस्वती वंदना से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसमें वर्ष भर में विद्यालय द्वारा शैक्षणिक एवं अन्य क्षेत्रों में हासिल की गई उपलब्धियों का विवरण शामिल था। तदोपरांत विद्यार्थियों द्वारा संभागीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें अतिथियों के कर – कमलों से प्रमाण पत्र, मेडल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को भी प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया इसके पश्चात प्रारंभ हुआ दौर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का जिसमें गणेश वंदना, प्रेरणा गीत, स्वागत नृत्य , जंगली जानवर संरक्षण पर आधारित नृत्य, आदिवासी नृत्य, के साथ साथ भारत के अनेक राज्यों के पारंपरिक नृत्य जैसे राजस्थानी नृत्य, बंगाली नृत्य, पंजाबी नृत्य, गुजराती नृत्य, तमिल नृत्य, तेलुगू नृत्य, बिहु नृत्य, और मराठी नृत्य आदि के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता को एक मंच पर प्रस्तुत किया गया। जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । जिसमें विद्यालय की सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों की प्रतिभागिता रही। इनके अलावा योग प्रदर्शन, हिंदी और अंग्रेजी नाटक तथा ऑर्केस्ट्रा ने भी दर्शकों का मन मोह लिया अंत में विशिष्ठ अतिथि द्वारा समारोह को संबोधित किया गया जिसमें उन्होंने सभी कार्यक्रमों की बहुत प्रशंसा की और विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सराहा तथा विद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए शुभकामनाएं विद्यालय की ओर से वरिष्ठतम शिक्षक एवं राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता श्री अमर नारायण शुक्ला ने अपने आभार प्रदर्शन में सभी अतिथियों, आगंतुकों, अभिभावको को तथा अथक प्रयत्न एवं सहयोग के लिए सभी बच्चों- शिक्षकों एवं सभी कर्मचारियों को अपेक्षित सहयोग के लिए एवं नगर पालिका बालाघाट, जिला चिकित्सालय बालाघाट,थाना भरवेली, बिजली विभाग को उनके द्वारा दी गई सहायता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस आयोजन में विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के समस्त सदस्यों एवं शहर के विभिन्न प्रमुख विद्यालयों के प्राचार्यों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दी।
