
संभागायुक्त डॉ. खाड़े द्वारा नव श्रृंगारित प्रीतमलाल दुआ सभागृह का किया शुभारंभ
इंदौर,
संभागायुक्त एवं अहिल्या पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष डॉ. सुदाम खाड़े द्वारा शहर के मध्य स्थित नव श्रृंगारित प्रीतमलाल दुआ सभागृह, कला वीथिका एवं प्रदर्शनी हॉल का शुभारंभ किया गया। पुस्तकालय प्रमुख एवं समिति की सचिव डॉ. लिली संजय डावर ने बताया कि अब इस नव श्रृंगारित सभागृह में नई कुर्सियां, नया साउंड सिस्टम, नया बैक ड्रॉप, नए एयर कंडीशनर, नए कार्पेट का विस्तार किया गया है। साथ ही इसका नया किराया भी होगा। इसका संचालन एक नियमावली के अनुसार होगा। इस शुभारंभ अवसर पर अहिल्या पुस्तकालय परिवार के सदस्य सुश्री मेघना चार्ल्स, सुश्री पूर्णिमा पांचाल, सुश्री रागिनी गौड़, श्री रत्नेश देवलसे, श्री रोहित खैर, श्री सौरभ सिरसाट, श्री राहुल यादव, श्री विशाल आदि उपस्थित रहे।
