समाज के हर घर में शिक्षा और संस्कार का दीप जलाएंगे, बेटियों का मान-सम्मान बढ़ाएंगे
अखिल भारतीय कुशवाह समाज महाकुंभ में देशभर से 15 हजार से अधिक समाजजन शामिल हुए
ऑनलाइन पहल, वेबसाइट का भी हुआ विमोचन

इंदौर।
हम भगवान लव-कुश के वंशज हैं। हम समाज की एकता, शिक्षा और सम्मान की रक्षा करेंगे। हर घर में शिक्षा और संस्कार का दीप जलाएंगे। यह संकल्प हजारों की संख्या में मौजूद कुशवाह समाजजनों ने लिया। अवसर था के समाज के अखिल भारतीय विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन का, जिसमें साढ़े पांच सौ से अधिक युवक-युवतियों ने मंच से अपना परिचय दिया। आयोजन में 27 रिश्ते तय हुए और सौ से अधिक पर बात चल रही है। इस अवसर पर समाज की ऑनलाइन पहल वेबसाइट का विमोचन भी किया गया। कुशवाह समाज के इस महाकुंभ में 15 हजार से अधिक समाजजन शामिल हुए । कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशवाह समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी वर्मा (कुशवाह)ने की । मुख्य अतिथि ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह थे ।
अखिल भारतीय कुशवाह समाज के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुशवाह और प्रदेश महामंत्री एड. राजेश कुशवाह ने बताया कि समाज का अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन कुलकर्णी नगर स्थित मैदान में प्रात: 11 बजे से समाज के पदाधिकारियों और उपस्थित अतिथियों द्वारा भगवान लवकुश पूजन और आरती के साथ शुरू हुआ। इस परिचय सम्मेलन में इंदौर के साथ ही राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से युवक-युवतियां और उनके परिजन शामिल हुए।
हाई टेक परिचय सम्मेलन में परिचय देने वाले कुशवाह समाज शादी डॉट कॉम वेब साइट के माध्यम से भी जुड़े । इस वेबसाइट कुशवाह समाज शादी डॉट कॉम का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया। इसके साथ ही कुशवाह समाज रिश्ता मिलन अब आन लाइन भी जुड़ गया। परिचय सम्मेलन के लिए 200 से अधिक स्वजातीय बंधु और मातृशक्तियों विभिन्न समितियों के माध्यम से व्यवस्था संभाली। आयोजन स्थल पर ही कुंडली मिलान की व्यवस्था भी रखी गई।
इस अवसर पर अतिथियों में प्रमुख रूप से पूर्व राज्य मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, राष्ट्रीय मंत्री अर्जुन पटेल, यूपी ललितपुर विधायक रामरतन कुशवाह, सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाह (डब्बू भैया ), कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुशवाह और प्रदेश महामंत्री एड. राजेश कुशवाह,रवि कुशवाह, नारायण सिंह कुशवाह, आलोक कुशवाह ,कमलेश कुशवाह, मनीष कुशवाह, अशोक कुशवाह, अमित कुशवाह, श्रीमती रंजना कुशवाह, श्रीमती राधा कुशवाह, श्रीमती किरण कुशवाह, श्रीमती रेणुका कुशवाह, भगवान दास कुशवाह, श्रीमती मंजू बी के सिंह,अंकित कुशवाह ,अविनाश कुशवाह, आकाश कुशवाह ,कुंवारी शशि कुशवाह ,नितिन कुशवाह ,जीतू कुशवाह, प्रवीण कुशवाह, राम कुशवाह, मनोज कुशवाह, एड बलवीर कुशवाह आदि मौजूद थे ।
