इंदौर। महंगाई की मार अब आम आदमी की रसोई तक पहुंच गई है। नए वित्तीय वर्ष यानी 1 अप्रैल से इंदौर सहित मध्य प्रदेश के कई बड़े शहरों में दूध के दामों में भारी बढ़ोतरी होने जा रही है। इंदौर में दूध की कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है, जिससे अब दूध 63 से 65 रुपए प्रति लीटर के भाव पर मिलेगा।
दूध विक्रेताओं ने नई दरों का एलान कर दिया है। इंदौर में जहां 3 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, वहीं पड़ोसी जिले धार में कीमतें 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दी गई हैं। मप्र दुग्ध विक्रेता महासंघ के अध्यक्ष भारत मथुरावाला के अनुसार, केवल इंदौर ही नहीं, बल्कि भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, देवास और बड़वाह जैसे शहरों में भी 2 से 4 रुपए तक की बढ़ोतरी की जाएगी। संघ का कहना है कि अगर पशु आहार जैसे कपास खली, चारा और भूसे के दाम बढ़ते रहे तो भविष्य में फिर से कीमतों पर विचार किया जा सकता है।
आज से महंगे होंगे ब्रेड-बिस्किट और जूते-चप्पल- ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध का असर आम जनता पर पड़ रहा है। कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से पेट्रोकेमिकल बायप्रोडक्ट महंगे हुए हैं। सप्लाई चेन बाधित होने से रॉ मटेरियल की कमी है। 1 अप्रैल से दैनिक इस्तेमाल की कई चीजों के दाम बढ़ेंगे।
मध्यप्रदेश एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अनुसार कीमतों में 20–25% तक बढ़ोतरी होगी। ब्रेड, बिस्किट, जूते-चप्पल, प्लास्टिक उत्पाद समेत अन्य वस्तुएं महंगी होंगी और कंपनियां नए रेट लागू करेंगी। बिस्किट 5 से 6 रुपए, ब्रेड 30 से 35 रुपए, चप्पल 100 से 120 रुपए और 1 किलो सर्फ 15–20 रुपए महंगा होगा।-लवलवलव एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष योगेश मेहता ने बताया कि एलपीजी सप्लाई प्रभावित होने से उद्योगों पर असर पड़ा है। क्रूड ऑयल आधारित केमिकल और रॉ मटेरियल महंगे हो गए हैं, जिनकी कीमत 200–300% तक बढ़ी है, जिससे लागत और संचालन प्रभावित है। पुराना स्टॉक मार्च तक चलेगा। इसके बाद 1 अप्रैल से नए रेट लागू होंगे। अप्रैल से जूते-चप्पल, प्लास्टिक, केमिकल, सर्फ, सोडा और साबुन महंगे होंगे।
