
इंदौर, 28 अक्टूबर। श्री मालवा मील अग्रवाल पंचायत द्वारा परंपरागत अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन पंचायत भवन पर भगवान श्रीनाथजी को 56 भोग एवं महाआरती के बीच मनाया गया।
पंचायत के अध्यक्ष गोविंद गर्ग भमोरी, मंत्री सुशील अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने बताया कि अपनी 50 वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुरूप सभी अग्र बंधुओं ने अन्नकूट संयोजक विरेन्द्र अग्रवाल, धर्मेन्द्र मंगल गुड्डू एवं विजय गर्ग के संयोजन में एक दूसरे को गले मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं सौंपी। इस अवसर पर पंचायत के कल्याण अग्रवाल, मनोहर अग्रवाल, गोविंद गोयल ने समाजसेवी प्रयोग गर्ग, पीडी अग्रवाल कांट्रेक्टर, निकेत मंगल, टीकमचंद गर्ग, विष्णु बिंदल, गणेश गोयल, संतोष गोयल, गोविंद सिंघल, नारायण अग्रवाल पापड़ वाले, संजय अग्रवाल मंडी, महेश रामचरण मंगल एवं दीपक अग्रवाल बारदान वाले सहित सभी अतिथियों की अगवानी की।
प्रारंभ में महाराजा अग्रसेन के चित्र पूजन एवं भगवान श्रीनाथजी को 56 भोग समर्पण के पश्चात पंचायत की ओर से अतिथियों का स्वागत अजय गोयल, नरेश मित्तल, सतीश मंगल, अरविन्द गोयल, अशोक अग्रवाल तथा महिला मंडल की ओर से श्रीमती अनिता गोयल, मोनिका पोतदार, यंग क्लब की ओर से विक्की अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, अमित मंगल, निमिश मंगल आदि ने महाआरती में शामिल होकर किसी भी कार्यक्रम में भोजन के दौरान जूठन नहीं छोड़ने और स्वच्छ इंदौर की भावना को मजबूत बनाने के संकल्प व्यक्त किए। संचालन गोविंद गर्ग ने किया और आभार माना अजय गोयल ने।
