मातृशक्ति और भक्तों की भक्ति यात्रा में ढोल-ताशे, झांकी और भजन गायक शामिल हुए

इंदौर । बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा सावेर रोड शांति नगर से संस्था साथी के तत्वाधान में विधायक रमेश मेंदोला के संरक्षण ओर श्रीमती ममता भूपेंद्र चौहान पूर्व पार्षद के संयोजन में निकलीं, जिसमें हजारों श्रद्धालु भजनों (जैसे- “ढोल बजाओं श्याम के दरबार”) पर नाचते-गाते हुए केसरिया और नीले निशान (ध्वज) लेकर खाटू धाम बाणगंगा पहुंचे। यात्रा में बाबा खाटू श्याम का दरबार सजाकर आहुतियां दी । यह यात्राएं भक्तों द्वारा बाबा श्याम को अपनी अटूट आस्था और कष्टमुक्ति के लिए निशान (झंडा) अर्पित करने के लिए निकाली । इस यात्रा में बैंड बाजे ढोल ताशे डीजे और भजन गायकों के साथ झाकियां भी शामिल हुई । राधा कृष्ण ओर सखियों ने मातृशक्तियों के साथ नृत्य किया । तोप से पुष्प वर्षा कर निशान यात्रा का स्वागत किया । शहर में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला जब संस्था साथी के तत्वावधान में खाटू श्याम निशान पदयात्रा का आयोजन किया। इस धार्मिक यात्रा में भजन गायकों के भजन अर्जी सुन के आवेगा तू सगला ये विश्वास है … जो भी बाबा खाटू श्याम की ध्वजा उठता है … के साथ कई भजनों ओर बाबा श्याम के जयकारों के साथ 5001 मातृशक्ति और भक्तगण निशान लेकर शामिल हुए जो पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ पदयात्रा में शामिल हुए ।
इस आयोजन के संरक्षक विधायक रमेश मेंदोला ओर यात्रा संयोजक श्रीमती ममता भूपेंद्र चौहान पूर्व पार्षद ने बताया कि यात्रा की शुरुआत शांति नगर, जोन सावेर रोड से हुई । भव्य पदयात्रा शांति नगर से प्रारंभ होकर शिव कंठ नगर, शिवनगर और मॉडर्न चौराहा होते हुए बाणेश्वरी कुंड स्थित खाटू श्याम मंदिर पर पहुंची लगभग 4 किलोमीटर लंबी यह यात्रा में भक्तों ने जयकारों और भक्ति गीतों के साथ पूरे मार्ग में आकर्षण का केंद्र रहा।
बाबा श्याम की झाकियां यात्रा के दौरान भगवा ध्वज, नासिक ढोल, ताशे, डीजे और बैंड की मधुर धुनों के बीच बाबा श्याम की झांकियां सजाई । साथ ही भजन मंडली द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक मुकेश आनंद महाराज के श्याम भजनों पर झूमते नाचते गए।
बाणेश्वरी कुंड पर हुआ समापन
पदयात्रा का समापन बाणेश्वरी कुंड स्थित खाटू श्याम मंदिर पर हुआ, जहां भक्तों के लिए विशेष भजन संध्या और धार्मिक आयोजन भी हुए। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया ।
भक्तों में उत्साह
श्रीमती ममता भूपेंद्र चौहान के अनुसार, इस पदयात्रा को लेकर भक्तों में खासा उत्साह था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक एकता और भक्ति भावना को भी मजबूत करने का माध्यम बना।
यात्रा में प्रमुख रूप से शामिल हुए
यात्रा में प्रमुख रूप से शामिल हुए विधायक रमेश मेंदोला , श्रीमती ममता भूपेंद्र चौहान पूर्व पार्षद , आदित्य पांडे ,प्रतीक सिंह बघेल, विपिन सोलंकी ,महेश वर्मा सागर यादव, कुलदीप मालवी, गोपाल ठाकुर ,मासूम जायसवाल ,सतीश श्रीवास्तव ,मनीष कुमावत ,जितेंद्र यादव, अमित शर्मा ,गंगाबाई पाल ,मयूरी शर्मा, पार्वती सुनहरी ,जितेंद्र चौहान, मोहित मालवीय, जीतू ठाकुर शामिल हुए ।
