आज भी इंडिगो की इंदौर से उड़ान रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, एयरपोर्ट आने और जाने वाली 13 फ्लाइटें आज रद्द रहेंगी। पिछले कुछ दिनों की तुलना में यह संख्या सबसे कम है। सोमवार को 18 फ्लाइटें और रविवार को 24 से ज्यादा फ्लाइटें रद्द हुई थीं। वहीं इंडिगो का कहना है कि उड़ानों का संचालन जल्द ही पूरी तरह सामान्य हो जाएगा !
3 दिसंबर से इंदौर एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है। अब तक 155 से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। आज 13 उड़ानें रद्द हैं, सोमवार को 18, रविवार को 24, शनिवार को 34 और शुक्रवार को 36 उड़ानें रद्द हुई थीं।
इंदौर एयरपोर्ट से संचालित होने वाली लगभग 70% उड़ानें इंडिगो की हैं। इसलिए क्रू की समस्या होने पर सबसे अधिक प्रभावित इंदौर की उड़ानें ही हुईं। बाकी 30 प्रतिशत उड़ानों का संचालन एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, अलायंस एयर और स्टार एयर करती हैं। इंदौर से 74 फ्लाइट इंडिगो की है अन्य फ्लाइट की संख्या भी 27 है जिनमे एयर इंडिया एयर इंडिया एक्सप्रेस विस्तारा आदि शामिल है ।
