इंदौर
आजाद नगर इलाके में पुराने विवाद में आरोपियों ने एक युवक को जमकर पीटा और चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक हमले की घटना कोहिनूर कॉलोनी में हुई। घायल का नाम मोईन खान पिता उस्मान खान निवासी प्रेम नगर है। उसकी रिपोर्ट पर आरोपी हुमायूं उर्फ भय्यू, कालू और आफताब निवासी मीना पैलेस आजाद नगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।फरियादी ने पुलिस को बताया कि पुराने विवाद की बात को लेकर शाम करीब ७.३० बजे आरोपी आए और गालियां देने लगे। मैंने गालियां देने से मना किया तो हाथ मुक्कों से पीटा और चाकू से वार कर दिया। चाकू जांघ पर लगा। हमले के बाद आरोपी भाग गए। जाते जाते बोल रहे थे कि आइंदा हमसे कोई बात की तो जान से खत्म कर देंगे ।
