इंदौर
गांधी नगर थाना इलाके के सतपुड़ा परिसर में अज्ञात चोरों ने एक बंद फ्लैट को निशाना बनाया। चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी का लॉक तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू कर दी है। बड़ा बांगड़दा रोड स्थित सतपुड़ा परिसर के ब्लॉक बी २, फ्लैट नंबर ५०२ में रहने वाले ६४ वर्षीय सुनील शैन्द्रे ने गांधी नगर पुलिस को चोरी की शिकायत दी। फरियादी ने पुलिस को बताया कि जब वे शाम को अपने घर लौटे, तब उन्हें घटना का पता चला। किसी अज्ञात बदमाश ने उनके घर का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ दिया। चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के पुराने आभूषण सुनील शैन्द्रे ने गांधी नगर पुलिस को चोरी की शिकायत दी। फरियादी ने पुलिस को बताया कि जब वे शाम को अपने घर लौटे, तब उन्हें घटना का पता चला। किसी अज्ञात बदमाश ने उनके घर का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ दिया। चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के पुराने आभूषणों और कुछ नगदी पर हाथ साफ किया और मौके से फरार हो गए। चोरी की कुल कीमत का आकलन किया जा रहा है। गांधी नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब चोरों का पता लगाने के लिए सतपुड़ा परिसर और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
