
*सामाजिक संस्था विंध्याचल सोशल ग्रुप के मीडिया प्रभारी डॉ आर एन मिश्रा ने बताया कि इंदौर से रीवा हवाई सफर एवं इंदौर से रीवा नियमित ट्रेन की मांग वर्षों से की जा रही थी। जिसमें से इंदौर से रीवा की हवाई सुविधा 22 दिसंबर से मिलने जा रही है। विंध्य वासियों को यह हवाई सुविधा दिलवाने में माननीय उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला जी की ही मुख्य भूमिका है। इस हवाई सुविधा मिलने पर इंदौर जिले में निवासरत सैकड़ों विंध्य वासियों ने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला जी के इंदौर आगमन पर रेसीडेंसी कोठी में पहुंच कर आत्मीय अभिनन्दन किया। साथ ही इंदौर रीवा ट्रेन जो अभी सप्ताह में तीन दिन ही चलती है उसको नियमित करवाने हेतु ज्ञापन दिया। एवं इस हवाई सफर के मिलने से विंध्य वासियों में अपार खुशियां देखने को मिली।सभी ने प्रफ्फुलित मन से उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला जी का स्वागत किया।। हवाई सफर मिलने से व्यापार,व्यवसाय के साथ साथ रोजगार के भी अवसर खुलेंगे।। राजेंद्र शुक्ला जी ने कहा कि अब विंध्य के विकास में भी पंख लग चुके है। बहुत तेजी के साथ विंध्य क्षेत्र में विकास हो रहा है। उन्होने विंध्यवासियों से इंदौर रीवा इंदौर की फ्लाइट का अधिकाधिक उपयोग करने का आग्रह भी किया।विंध्याचल सोशल ग्रुप के अध्यक्ष आर पी शर्मा ने इंदौर रीवा फ्लाइट की सुविधा मिलने पर ग्रुप की तरफ से मा.उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला जी का स्वागत कर आभार भी माना। . । ग्रुप सचिव दिलीप मिश्रा ने इंदौर रीवा ट्रेन को नियमित करवाने हेतु ज्ञापन का वाचन किया.। एवं सभी पदाधिकारियों ने मिलकर राजेन्द्र शुक्ला जी ज्ञापन दिया। कार्यक्रम मे श्री आर के गुप्ता ( पूर्व आई ए एस), श्री एल पी पाठक, डा. अरविंद घनघोरिया डीन एम जी एम मेडिकल कॉलेज ,डॉक्टर अरविंद शुक्ला, श्री आर एल द्विवेदी डा. आर एन मिश्रा, अवधेश तिवारी, श्री एस एन मिश्रा,श्री रमेश पाठक,विवेक तिवारी, के के तिवारी सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन श्री रमा शंकर तिवरी ने किया ।
