ब्राह्मणों की बेटियों को लेकर विवादित बयान देने वाले अजाक्स के प्रांताध्यक्ष और आईएएस अधिकारी संतोष कुमार वर्मा को राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है । इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए है ।
ज्ञात रहे की 23 नवंबर को भोपाल के अंबेडकर मैदान में अजाक्स का प्रांतीय अधिवेशन में सीनियर IAS अधिकारी संतोष वर्मा अजाक्स प्रांताध्यक्ष ने कहा था की , “एक परिवार में एक व्यक्ति को आरक्षण तब तक देना चाहिए, जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं देता या उससे संबंध नहीं बनता। इस पर ब्राह्मण समाज ने घोर विरोध जताया था साथ ही शासन ने नोटिस जारी कर जबाव भी माँगा था
