तुकोगंज इलाके में तेज रफ्तार कार चालक ने एक युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक हादसा न्यू पलासिया क्षेत्र में धोबी घाट तिराहा के पास गत दिवस हुआ। घायल का नाम कृष्णा है। घायल के पिता भगवान निवासी न्यू पलासिया की रिपोर्ट पर कार क्रमांक एमपी ०९ जेडबी २०५७ के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी कार चालक ने कार को तेज गति से चलाते हुए मेरे बेटे कृष्णा चंदन को पीछे से टक्कर मार दी जिससे उसे सिर में गंभीर चोट
आई। उसे अपस्ताल में भर्ती किया गया।
