
*सामाजिक संस्था विंध्यांचल सोशल ग्रुप इंदौर चोइथराम नेत्रालय धार रोड एवं जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप सीनियर सिटीजन के संयुक्त तत्वाधान में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन आज जे पी एस हायर सेकेंडरी स्कूल सुंदर पर आयोजित किया गया ।
शिविर स्थल पर नेत्र परीक्षण कर मोतियाबिंद के मरीजों के ऑपरेशन चोइथराम नेत्रालय धार रोड पर किये जाएंगे।मोतियाबिंद के भर्ती मरीजों को निःशुल्क भोजन व्यवस्था अधिकृत संस्था द्वारा किया जावेगा। साथ ही शिविर स्थल पर मात्र 50 / 100 रुपये में नजर के चश्मे भी दिए जाएंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए डॉ आर एन मिश्रा ने बताया की आगामी 18 दिसम्बर को कसेरा समाज धर्मशाला मल्हारगंज एवं 24 दिसम्बर को विद्या वारिदी स्कूल नंदबाग में नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा ।
