
अटल फाउंडेशन की मीडिया से चर्चा में सांसद शंकर लालवानी, फाउंडेशन अध्यक्ष माला वाजपेयी तिवारी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के १० वें जन्म जयंती वर्ष के मौके पर पूरे वर्ष देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इसी कड़ी में अब वर्ष समाप्त होने से पूर्व २१ दिसंबर की दोपहर ३ बजे से डेली कॉलेज के धीरूभाई अंबानी सभागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शून्य से शतक के रूप में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश के उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की भी गरिमामय मौजूदगी रहेगी। इस कार्यक्रम में चार विद्वानों का अटल अलंकरण से सम्मान किया जाएगा। अलंकृत अटलजी के जीवन पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन होगा। बीएसएफ के बैंड के द्वारा वंदे मातरम की प्रस्तुति दी जाएगी। अटल जी से जुड़े संस्मरणों पर आधारित किताब के तीसरे एडिशन सदा अटल महा ग्रंथ के कवर पेज का लोकार्पण भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन सहित कई राज्यों के मंत्री औरसांसद भी भाग लेंगे। सत्यनारायण सत्तन,सत्यनारायण जटिया, संजय जगदाले, पारंग शुक्ला को अटल अलंकरण सेअलंकृत किया जाएगा।
