इंदौर
विजयनगर थाना क्षेत्र के सिक्का स्कूल रोड स्थित एक गोल्ड लोन बैंक में रात के समय अज्ञात बदमाश ने ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। विजयनगर पुलिस के मुताबिक फरियादी विशाल पिता सत्यदेव इटावदिया निवासी एमआईजी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। फरियादी विशाल ने पुलिस को बताया कि मणप्पुरम फायनेंस लिमिटेड गोल्ड लोन बैंक के बाहर के गेट के ताले तोड़कर कोई अज्ञात बदमाश रात में ऑफिस कंपाउंड में घुस गया। अंदर घुसने के बाद अज्ञात आरोपी ने चैनल गेट के ताले को तोड़ने का प्रयास किया, जिसका उद्देश्य बैंक में चोरी करना था। बदमाश चोरी करने में सफल नहीं हो पाया। पुलिस
ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस अब बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।
